मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। परसौनिया गांव में पूर्व की रंजिश में एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के चार लोगों की पिटाई कर दी। जख्मी नंदू ठाकुर, धीरज कुमार, संजय शर्मा एवं सन्नी कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  मामले को लेकर नंदू ठाकुर ने गांव के ही आदर्श कुमार, जगदेव राय, सुखदेव राय, सूर्यदेव राय, शिवचंद्र राय एवं गायत्री देवी के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि वह राशन लेकर घर लौट रहे थे, तभी आरोपितों ने घेरकर मारपीट की। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...