मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दुर्गा पूजा को लेकर डीएम कुमार गौरव एवं एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा पंडालों में विधि-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा और शांतिपूर्ण पूजा आयोजन को लेकर सतर्क करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।डीएम व एसएसपी ने कलमबाग चौक, छाता बाजार सहित शहर के प्रमुख स्थलों पर बने पंडालों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं को देखा। अधिकारियों ने मौके पर तैनात पदाधिकारियों से जानकारी ली और व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: डीएम और एसपी ने किया शहर के पूजा पंडालों का निरीक्षण...