Muzaffarpur News: पुल की रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- Muzaffarpur News: मुरौल, एक संवाददाता। पिलखी ठीकहा गांव में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक तिरहुत नहर पुल की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक के परखचे उड़ गए और सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ठोकर से पुल का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।युवक मुशहरी थाना क्षेत्र के छपरा मेघ गांव निवासी अमरनाथ साह का पुत्र अमलेश कुमार (26) था। सूचना पर पहुंची मुरौल ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। ओपी प्रभारी शैलेश कुमार ने बताया कि पुल की रेलिंग से टकराकर बाइक सवार युवक के मौत हो गई है। परिजनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.