मुजफ्फरपुर, सितम्बर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर के बाजार समिति के गेट पर पुलिस वर्दी में हथियार के बल पर बाइक सवार चार अपराधियों ने रिटायर प्रोफेसर अजय कुमार से 30 हजार रुपये लूट लिए। प्रो. अजय ने गुरुवार को अहियापुर थानेदार में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस बाजार समिति बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।रिटायर प्रोफेसर ने बताया कि वह बाड़ा जगन्नाथ में शिक्ति धर्मकांटा के समीप के निवासी हैं। मंगलवार को वह बाजार समिति स्थित एसबीआई बैंक से पेंशन के रुपये निकाले। 30 हजार रुपये बैंक लेकर बैग में रखकर बाहर आए। गेट के पास दो बाइक पर पुलिस वर्दी में चार युवक थे। उन लोगों ने जांच के नाम पर उन्हें रोक लिया। रुपये वाला बैग चेक करने लगे। इसमें रुपये मिला तो निकाल कर रख लिया। इसके बाद हथियार दिखाकर डराने लग...