मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में आमगोला पुल के पास पुलिस चेकिंग के नाम पर बुजुर्ग के गहने उड़ाने का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो बदमाशों ने खुद को पुलिस बताकर 65 वर्षीय बुजुर्ग से सोने की चेन और अंगूठी ठग ली। घटना 9 अक्टूबर की सुबह करीब 10.30 बजे की है। इस संबंध में बुजुर्ग ने काजी मोहम्मदपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित की सतीश कुमार वर्मा आमगोला पुल के समीप ज्ञान कला केंद्र रोड के निवासी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह घरेलू काम से पुल के नीचे जा रहे थे। टिकमानी हाउस के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें आवाज देकर रोका। कहा उन लोगों की एसपी साहब ने ड्यूटी लगाई है। काफी छिनतई हो रही है। इसलिए आप अपनी चेन व अंगूठी उतारकर रख लीजिए। इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति गुजरा त...