मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आपत्तिजनक और अवांछित कंटेंट प्रसारित करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट पर मुजफ्फरपुर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ऐसे 40 से अधिक अकाउंट चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें बंद कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस ने इसके लिए संबंधित सोशल मीडिया कंपनियों से संपर्क साधा है।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस सूत्रों के अनुसार ज्यादातर मामले फेसबुक और इंस्टाग्राम से जुड़े हैं। इन अकाउंट से युवतियों की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल की जा रही थीं। कई अकाउंट से अश्लील कमेंट, फर्जी प्रोफाइल बनाकर बदनाम करने और निजी फोटो लीक करने जैसे मामले सामने आए हैं। पीड़िताओं की शिकायत पर इन अकाउंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एक मामला प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का फेक वीडियो प्रसारित करने से भी जु...