Muzaffarpur News: पुलिस को देख भागी महिला तस्कर, शराब लूटने की मची होड़
मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बैरिया गोलंबर के पास शुक्रवार दोपहर एक महिला तस्कर पुलिस के डर से शराब से भरा सूटकेस छोड़कर फरार हो गई। सूटकेस खुलते ही सड़क पर शराब के टेट्रा पैक बिखर गए, जिसे उठाने के लिए स्थानीय लोगों और राहगीरों के बीच होड़ मच गई।बताते हैं कि एक महिला बस से सूटकेस लेकर उतरी। उसकी संदिग्ध गतिविधि को देखकर एक युवक शोर मचाते हुए उसका पीछा करने लगा। भागने के दौरान महिला का सूटकेस खुल गया और उसमें से शराब गिरने लगी। इसी बीच पटना पुलिस की एक गाड़ी वहां से गुजर रही थी। उसे देखकर महिला को लगा कि पुलिस उसी का पीछा कर रही है, जिससे घबराकर वह सूटकेस छोड़कर फरार हो गई। ब्रह्मपुरा थानेदार बिपिन कुमार ने बताया कि 64 पीस टेट्रा पैक शराब जब्त की गई है। फरार महिला धंधेबाज की पहचान के लिए पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.