Muzaffarpur News: पुलिस के पहरे में हुआ कूड़ा उठाव, हड़तालियों ने फिर फैला दिया
मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। निगम कर्मियों की हड़ताल रविवार को चौथे दिन जारी रही। श्रावणी मेला व पहली सोमवारी को देखते हुए पुलिस के पहरे में शनिवार को आधी रात के बाद कांवरिया मार्ग के साथ कुछ प्रमुख इलाकों में कचरा उठाव हुआ। हालांकि रविवार को पौ फटने तक हड़ताली कर्मियों ने कांवरिया मार्ग से लेकर शहर के अन्य हिस्सों में सड़क से लेकर गलियों तक कूड़े का ढेर लगाते हुए प्रशासनिक प्रयास पर पानी फेर दिया। शाम चार बजे कांवरिया मार्ग में रामदयालु, अघोरिया बाजार, आमगोला रोड समेत कई जगहों पर सड़क पर गंदगी पसरी रही। दिन के दो बजे इमलीचट्टी चौराहे के पास मालगोदाम की ओर जाने वाली सड़क के आधे हिस्से में 50 मीटर तक कचरे का ढेर लगा था। शाम में मोतीझील पुल के पास, जवाहरलाल रोड, क्लब रोड समेत कई जगहों पर कूड़े के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.