Muzaffarpur News: पुलिस की गाड़ी से छलांग लगा लूटकांड में धराया शातिर फरार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- Muzaffarpur News: देवरियाकोठी, एसं। सरैया थाना क्षेत्र से सोना लूटकांड में गिरफ्तार बदमाश रविवार को देवरिया चौक के पास पुलिस की गाड़ी से छलांग लगाकर भाग निकला। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि, करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सरैया और देवरिया पुलिस ने बदमाश को रामचन्द्रपुर गांव स्थित एनकेएसएम कॉलेज के खेल मैदान की झाड़ियों से गिरफ्तार कर लिया।सूत्रों के अनुसार, सरैया पुलिस ने सोना लूटकांड में पटना से बदमाश को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि लूटे गए सोने को उसने देवरिया चौक पर एक स्वर्ण व्यवसायी को बेचा था। इसके बाद सरैया पुलिस शातिर को लेकर देवरिया थाने पहुंची और फिर उसको लेकर स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर गई। इस दौरान शातिर ने स्वर्ण व्यवसायी की पहचान कराई और चकमा देकर गाड़ी से छलांग ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.