Muzaffarpur News: पुरानी बाजार : घर में घुसा चोर रंगेहाथ धराया
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। पुरानी बाजार रोड स्थित एक घर में सोमवार सुबह करीब पांच बजे चोरी की नीयत से घुसे युवक को परिजनों ने रंगेहाथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उसके पास से 7200 रुपये नकद और चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। पीड़ित पुरुषोत्तम कुमार के अनुसार, चोर घर में घुसकर सामान चुरा रहा था। पत्नी की नजर उसपर पड़ते ही उसने शोर मचाया। इसके बाद घर और आसपास के लोगों ने उसे दबोच लिया। अलमारी खुली मिलने के बाद उसकी तलाशी ली गई, जिसमें 23 बड़े चांदी के सिक्के, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, एक चांदी का पान और 7200 रुपये मिले। मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नगर थानेदार जयप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपित से पूछताछ के बाद बुधवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.