मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। छाता चौक स्थित चित्रगुप्त एसोसिएशन के कार्यालय में शनिवार को दूरस्थ शिक्षा निदेशालय मुजफ्फरपुर के पूर्व निदेशक प्रो. गणेश कुमार की पुण्यतिथि मनायी गयी। अध्यक्षता उदय नारायण सिन्हा ने की। महामंत्री प्रो. अजय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रो. गणेश कुमार बीआरएबीयू के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष भी थे। राज्यपाल के सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे। वे श्यामनंदन सहाय महाविद्यालय मुजफ्फरपुर के प्राचार्य भी थे। संगठन मंत्री सत्येंद्र कुमार पिंकू ने कहा कि प्रो. गणेश कुमार के दिखाए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर संरक्षक अमित प्रकाश श्रीवास्तव, अजय कुमार, विशम्बर सिन्हा, विकास चरण, ताराशंकर, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- समाजसेवी भी थे गणितज्ञ प्रो. गणेश...