मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- Muzaffarpur News: औराई। डीहजीवर पंचायत के हरपुर गांव में शुक्रवार को अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी को पुण्यतिथि पर याद किया गया। बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय के जिलाध्यक्ष रामनरेश पंडित ने कहा की शहीद रामचंद्र पंडित मात्र 13 वर्ष की उम्र में शहीद हो गए, लेकिन उन्हें उचित सम्मान नहीं मिला। इस मौके पर जदयू नेता अशोक राम, धनंजय कुमार पंडित, दिनेश्वर पंडित, रामनाथ पंडित, रामचंद्र ठाकुर, राजाराम पंडित, सुरेश पंडित, बिफई मांझी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...