मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। गांधीवादी विचारक, समाजसेवी एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत पद्मश्री भाईजी डॉ. एस.एन. सुब्बाराव की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को मालीघाट में शांति सेना की ओर से श्रद्धांजलि सभा, संवाद एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर भाईजी के जीवन, उनके गांधीवादी विचारों, सामाजिक परिवर्तन में योगदान, राष्ट्रीय एकता तथा युवाओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने के प्रयासों को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र में योगदान के लिए माधुरी यादव एवं प्रसिद्ध कठपुतली कलाकार सुनील कुमार को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और मधुबनी पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर सोनू सरकार ने कहा कि भाईजी भारतीय समाज में गांधीवादी विचारों, अहिं...