मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। रामेश्वर महाविद्यालय व एलएनटी महाविद्यालय में गुरुवार को आयोजित 'खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ' कार्यक्रम ने युवा खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं में खेल को लेकर नया जोश भरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद को खिलाड़ियों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सुना। यह भी पढ़ें- एसआरटी महाविद्यालय धमड़ी में खेलो इंडिया संवाद का आयोजनकार्यक्रम का उद्देश्य रामेश्वर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. श्यामल कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य खेल, फिटनेस, युवा नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को एक साझा मंच पर लाना है। नगर विधायक रंजन कुमार ने कहा कि 2036 ओलंपिक के लिए भारत को आज से ही प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें तराशने और अंतरराष्ट्रीय स्तर ...