मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarpur News: औराई। प्रखंड की 26 पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना की ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन में गड़बड़ी को लेकर आलमपुर सिमरी की सरपंच शीबा परवीन ने डीएम और जिला पंचायतीराज पदाधिकारी को आवेदन दिया है। उन्होंने ड्राफ्ट सूची को सार्वजनिक कराने की मांग की है। प्रकाशित सूची में पात्र को छोड़कर बड़ी संख्या में अपात्र परिवार का नाम जोड़ दिया गया है। औराई निवासी हिमांशु कुमार ने बताया कि दो हजार रुपए नहीं देने पर सूची में नाम नहीं जोड़ा गया, जबकि पक्का मकान वाले का सूची में नाम जोड़ दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : पीएम आवास की लाभार्थी सूची पर उठे सवाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...