मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक व्यक्ति तीन दिनों से अचेत अवस्था में पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यक्ति की सांसें चल रही हैं, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज की दरकार है। पीएचसी के चिकित्सक इलाज करना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति को मुशहरी पुलिस कहीं से लाकर पीएचसी में छोड़ गई थी। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य महकमा पर सवाल खड़ा किया है। कहा कि अस्पताल में तीन दिनों से व्यक्ति पड़ा है और चिकित्सक उसे देखने तक नहीं आए। यह भी पढ़ें- Munger News: सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेवा नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...