मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में पीएचडी 2025 और 2026 में दाखिले के लिए रोस्टर तैयार किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। पैट के नोडल अफसर प्रो. नवेदुल हक ने बताया कि एक से दो दिन में रोस्टर बनाने का काम शुरू किया जाएगा। विवि में पैट 2025 के लिए 126 और 2026 के लिए 347 छात्रों ने आवेदन किया है। सभी छात्र नेट और जेआरएफ पास हैं।पैट में चयन इंटरव्यू और करियर की मेरिट के आधार पर होगा। इस बारे में विवि से सभी विभागों व कॉलेजों को रेगुलेशन पत्र भी भेजा गया है। कुछ विषय में दो से तीन ही सीट हैं तो जूलॉजी और सोशियोलाजी विषयों में एक भी सीट नहीं है। विवि से विभागों को भेजे गए पत्र में छात्रों को इंटरव्यू और नेट के स्कोर पर किस तरह अंक देने हैं, इसके बारे में उदाहरण के साथ बनाता ह...