Muzaffarpur News: पीएचडी क्वार्टर से लैपटॉप व नकद चोरी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। सिटी एसपी कार्यालय के निकट पीएचडी क्वार्टर कैंपस परिसर के एक कमरे से चोरों ने लैपटॉप और तीन हजार रुपये नकद चुरा लिए। इस संबंध में पीड़ित पिंटू कुमार राम ने शुक्रवार को नगर थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी फोटोस्टेट और कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान सिटी एसपी कार्यालय के पास है। बीते 23 सितंबर को दुकान बंद करने के बाद वह लैपटॉप बैग में रखकर अपने कमरे में रखकर निजी मकान ब्रह्मपुरा चला गया। बैग में लैपटॉप के साथ 3 हजार रुपये भी थे। अगले दिन सुबह पहुंचा तो बैग गायब मिला। मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.