मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। पहाड़पुर मनोरथ पंचायत के सेमरा निजामत गांव में डीजे पर डांस के दौरान पिस्टल लहराते हुए युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में भोजपुर गाने पर कई युवक डांस करते दिख रहे हैं, जिसमें से एक युवक के हाथ में पिस्टल दिख रही है। इधर, थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...