मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गाछी के समीप पिस्टल दिखाकर एक युवक से 50,700 रुपये और सोने की चेन छीन ली गई। मामले में देवरिया थाना के डुबरबाना गांव के विक्कू कुमार ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें तीन लोगों को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी जेसीबी और ट्रैक्टर हुस्सेपुर मुखिया के यहां चली थी। मुखिया से बकाया 50 हजार रुपये लेकर बाइक से घर लौट रहा था। तभी बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसको घेर लिया और घटना को अंजाम दिया। पुलिस छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- Chapra News: रिविलगंज डकैती कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...