मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पितृ अमावस्या पर शनिवार की शाम बूढ़ी गंडक नदी के विभिन्न घाटों पर पितरों की स्मृति में दीपदान किया गया। इसके साथ ही 15 दिनों से चल रहे पितृपक्ष का समापन हो गया। शहर के सिकंदरपुर स्थित सीढ़ीघाट पर सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु पहुंचे और नदी किनारे दीप जलाकर अपने पितरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आश्रमघाट और संगम घाट पर भी लोगों ने दीपदान कर पूर्वजों को याद किया।गौरतलब है कि 26 सितंबर से शुरू हुआ पितृपक्ष 10 अक्तूबर को संपन्न हो गया। इस दौरान लोगों ने अपने पितरों के निमित्त तर्पण और अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए। पंडित प्रभात मिश्र ने बताया कि पितृ अमावस्या पर पितरों के नाम से दीपदान करने की परंपरा है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों को दी विद...