मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। स्टेशन रोड में बीते शनिवार को टाउन वेंडिंग कमिटी (टीवीसी) के सदस्य मो. सरफराज उर्फ चांद की पिटाई करने वाले सफाईकर्मी (मानव बल) ने रविवार को पीड़ित को धमकाया। सरफराज के मुताबिक सफाईकर्मी ने अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देकर उसे संभलकर रहने की धमकी दी।बीते शनिवार को ईख स्टॉल लगाने वाले वेंडर राजेश कुमार का कचरा उठाने के बदले सफाईकर्मी द्वारा जबरन 20 रुपये मांगने पर विवाद हुआ था। बीचबचाव करने पहुंचे सफाईकर्मी ने सरफराज की पिटाई कर दी थी। आरोप है कि पहले भी कचरा उठाने के बदले रोज 10 रुपये लिए गए। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: वार्ड 49 : गली-मोहल्ले से मेन रोड तक फैला कचरे का ढेर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...