मुजफ्फरपुर, नवम्बर 10 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। बेनीबाद थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर बरुआरी चौहान चौक के पास सोमवार देर रात ऑटो व पिकअप के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। मृतक रामपुरहरि थाना क्षेत्र के नरमा धनुषी निवासी रामश्रेष्ठ पासवान (76) व उसका पुत्र सुधीर कुमार (24) था। हादसे में ऑटो सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

ऑटो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर घायलों के अनुसार, ऑटो पर सवार सभी लोग नरमा धनुषी गांव के निवासी थे। वे दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बसतवारा गांव से अपने रिश्तेदारों से मिलकर घर लौट रहे थे। इस दौरान बरुआरी चौहान चौक के समीप सामने से आ रही पिकअप वैन से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो म...