मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarpur News: कांटी। सदातपुर पटना न्यू बाईपास मोड़ के पास से गुरुवार की रात मद्य निषेध विभाग व कांटी पुलिस ने शराब लदी पिकअप जब्त की है। पिकअप पर भूसा के अंदर 107 कार्टन विदेशी शराब रखी हुई थी। बरामद शराब की मात्रा लगभग 957 लीटर बताई जा रही है। थानेदार रविकांत पाठक ने बताया कि पिकअप मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। तस्करों की पहचान की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...