मुजफ्फरपुर, सितम्बर 15 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। बेनीबाद केवटसा चौक पर मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भटगामा-मधुरपट्टी घाट पर तीन वर्ष पहले हुए नाव हादसे में मृत एक दर्जन लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। समाजसेवी डाक्टर ब्रह्मानंद सहनी ने पिंटू सहनी को शहीद का दर्जा देने, परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी, शहीद पिंटू सहनी द्वार बनाने की मांग की। पिंटू सहनी की मां दुखनी देवी व मौसी तेतरी देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पिंटू हमारे इलाके के लिए गौरव है। नंदकिशोर ठाकुर, सत्यनारायण कुमार, दिनेश सहनी आजाद, महेश, मदन पासवान, अमरजीत राम, तेतरी देवी, मशीउल रहमान, रमेश यादव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...