मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। इमलीचट्टी स्थित सरकारी बस स्टैंड में मंगलवार रात पिंक बसों की महिला कंडक्टरों ने जमकर हंगामा किया। डिपो प्रभारी पर किराया कलेक्शन में हिस्सा मांगने का आरोप लगाया। आक्रोशित कंडक्टरों ने मानव शृंखला बनाकर रात करीब 8 बजे स्टेशन रोड को जाम कर दिया। समझाने-बुझाने पर रात साढ़े आठ बजे जाम हटाया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: आरपीएफ दारोगा के खिलाफ कमांडेंट को भेजी गई रिपोर्टजाम का प्रभाव जाम के कारण मालगोदाम से स्टेशन रोड तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। ऑटो, कार और बाइक घंटों फंसी रहीं। स्टेशन रोड से गुजरने वाले और स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। महिला कंडक्टरों का आरोप है कि मंगलवार को किराया जमा करने के दौरान डिपो प्रभारी ने उनसे हिस्सा मांगा। वि...