मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पावर हाउस चौक के पास से पुलिस ने गुरुवार रात भारी मात्रा में शराब के साथ एक दंपती को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शुक्रवार को पूछताछ के बाद गिरफ्तार शहर के जवाहरलाल रोड के रहने वाले ऋषभ कुमार और उसकी पत्नी प्रीति कुमारी के खिलाफ खुद के बयान पर एफआईआर दर्ज की।थानेदार चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि पावर हाउस चौक के पास कुछ लोग शराब रखकर बेचने की फिराक में हैं। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा कि स्थानीय लोगों ने दो संदिग्धों को घेरकर रखा है। पुलिस की पूछताछ में उसकी पहचान ऋषभ और उसकी पत्नी प्रीति के रूप में हुई है। दोनों के पास मौजूद झोले और लेडीज पर्स से चार लीटर की विदेशी शराब बरामद की गई। थानेदार बताया कि मामले में पुलिस के बया...