मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- Muzaffarpur News: राजद जिला कार्यालय जूरन छपरा में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी के अधिकृत पदाधिकारियों की सूची प्रदेश कार्यालय को भेजी जा चुकी है। सूची में शामिल लोग ही नेमप्लेट और पार्टी झंडा का प्रयोग कर सकते हैं। अनधिकृत व्यक्ति अगर नेम प्लेट या झंडा का इस्तेमाल करते पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।छात्र राजद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि वर्तमान में छात्र राजद की कोई कमेटी नहीं है। कुछ लोग साजिश के तहत पार्टी को बदनाम कर रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार उर्फ राजाबाबू ने कहा कि मामले में शामिल व्यक्ति उनकी कमेटी में नहीं है। यह भी पढ़ें- व्यवसायी ने प्रेम-प्रसंग में युवक को किया अगवा, सिर फोड़ा पुलिस को भी सूचना ...