मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के बाजितपुर उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को स्वागत सह सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान पारू विधायक विधायक शंकर प्रसाद यादव को अंगवस्त्र देकर स्वागत व सम्मानित किया गया।इस बीच विधायक ने विद्यालय परिसर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पाया कि भवन की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और बच्चों को बेहतर माहौल देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ​उन्होंने ग्रामीण और शिक्षकों को आश्वस्त किया कि बाजितपुर सहित क्षेत्र के सभी जरूरतमंद विद्यालयों में नए भवनों के निर्माण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए वे जल्द विभागीय मंत्री से मिलकर मांग पत्र सौंपेंगे। मौके पर पंचायत के मुखिया राजा कुमार पासवान, मोह...