मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। बेला और मोतीपुर के बाद अब पारू प्रखंड में लगभग 700 एकड़ में नए औद्योगिक क्षेत्र के विकास की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। डीएम कुमार गौरव ने शनिवार को पारू और मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि आधारभूत संरचना को मजबूत कर जिले में निवेश के अनुकूल माहौल बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में पारू को नए औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा और जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

पांच मौजों की 700 एकड़ भूमि होगी अधिग्रहित : प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के लिए पांच मौजों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तह...