Muzaffarpur News: पारू में लोडेड पिस्टल व कट्टा के साथ दो शातिर धराए
मुजफ्फरपुर, जुलाई 21 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर-लालू छपरा रोड में स्थित मलाही मोड़ के भुतहा पुल के पास सोमवार रात अपराध की साजिश रचते दो बदमाशों को पारू पुलिस ने धर दबोचा। दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक लोडेड पिस्टल और एक कट्टा बरामद हुआ। वहीं, दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
बदमाशों की पहचान गिरफ्तार एक अपराधी थाना क्षेत्र के गौरा गांव का रूपेश कुमार व दूसरा कांटी थाना क्षेत्र के असनगर गांव का अविनाश कुमार है। धराए दोनों बदमाशों सहित चार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज किया। पूछताछ के बाद धराए दोनों शातिरों को कोर्ट में पेश किया गया, यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस की कार्रवाई मामले में थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि सूचना मिली कि भुतहा पुल पर कुछ अपराधी जुटे हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.