मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- Muzaffarpur News: पारू। थाना क्षेत्र स्थित पीएनबी की गोकुला शाखा से शुक्रवार को पैसे की निकासी कर घर लौट रही महिला से 49 हजार रुपए की छिनतई कर ली गई। बदमाशों ने जाफरपुर शिव मंदिर के समीप वारदात को अंजाम दिया। मामले को लेकर कर्मवारी निवासी पप्पू साह की पत्नी लालती देवी ने थाना में आवेदन दिया है। लालती देवी ने बताया कि बैंक में एक अज्ञात व्यक्ति से फॉर्म भरवाकर 49 हजार रुपये निकासी कर घर लौट रही थी। रास्ते में बदमाशों ने पैसा छीन लिया। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...