मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के कमलपुरा बैंक चौक स्थित समृद्धि फाइनेंस कंपनी के नाम पर सौ से अधिक महिलाओं से लोन पास कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में आधा दर्जन पीड़ित महिलाओं ने मंगलवार देर शाम पारू थाने में आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

लोन के नाम पर महिलाओं से ठगी पीड़ित महिलाओं ने बताया कि गांव के एक मकान में समृद्धि फाइनेंस कंपनी का ऑफिस संचालित किया जा रहा था। कंपनी के कर्मियों ने लोन देने के नाम पर करीब सौ से अधिक महिलाओं से प्रति महिला पांच-पांच हजार रुपये जमा करवा लिए। रुपये लेने के बाद लोन देने को लेकर लगातार आज-कल कहा जाता रहा। पीड़ित आशा देवी, गीता देवी, सुनैना देवी, संजू देवी, लाखों देवी समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि...