Muzaffarpur News: पारू में पांच हिरणों को पकड़ वन विभाग को सौंपा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। गंडक नदी में आई बाढ़ के कारण दियरा क्षेत्र से भागे नौ हिरणों को बुधवार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद उनको वन विभाग के हवाले कर दिया गया। जयमल डुमरी निवासी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि गंडक के दियरा इलाके में हिरणों ने बसरा बना लिया है। बाढ़ के वक्त ये सब ऊंचे स्थान की ओर भागते हैं। बताया जा रहा है दियर क्षेत्र से भागने के क्रम में ग्यासपुर में सात, फतेहाबाद में एक और जयमल डुमरी में हिरण के बच्चे को ग्रामीणों ने पकड़ कर वन विभाग को सौंपा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.