मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना से फरार लूट और आर्म्स एक्ट के आरोपित रामभरोस को 24 घंटे बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बुधवार को शौच के बहाने पुलिस को चकमा देकर आरोपित हथकड़ी सहित फरार हो गया था। हालांकि, रामभरोस की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि वैशाली थाना क्षेत्र का धरहरा निवासी रामभरोस कुमार पर पारू समेत अन्य कई थानों में केस दर्ज है। थाने से भागने की एक माह में दूसरी घटना है। इससे पहले हरियाणा के हिसार थाने का बासोपट्टी निवासी दीपक कुमार फरार हो गया था। पुलिस ने 11 घंटे बाद उसे पारू हॉस्पिटल चौक से गिरफ्तार कर लिया था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पारू थाने से हथकड़ी सहित बदमाश फरार थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि रामभरोस की गिरफ्तारी के ल...