मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- Muzaffarpur News: पारू। हीरापुर निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक बालेश्वर प्रसाद यादव (80) का बुधवार की सुबह निधन हो गया। वे उमवि डेलूआ से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके पुत्र सुनील कुमार मंगुरहिया पैक्स अध्यक्ष हैं। निधन पर राजद विधायक शंकर प्रसाद, साहू भूपाल भारती, पृथ्वीनाथ राय, बिहार प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता राजेश कुमार, रंजीत पाल, योगेंद्र राय, पूर्व मुखिया मोहन राय, पैक्स अध्यक्ष मुकेश भगत, पैक्स अध्यक्ष विनोद राय, मनोज साह, मनोज यादव ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...