मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- Muzaffarpur News: पारू। रघुनाथपुर गांव के समीप सोमवार को बाया नदी में राजेश सहनी का पुत्र अखिलेश कुमार (18) डूब गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान चलाया। बताया जाता है कि अखिलेश कुमार बाया नदी किनारे गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...