मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव के चौक पर स्थित दुकान में काम करने वाली 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने दुकान के मालिक राजन चौधरी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर उसने 13 जुलाई को पारू थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। घटना के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके घर का माली हालात ठीक नहीं है। भरण-पोषण के लिए गांव के चौक पर स्थित दुकान में वह कार्य करती थी। बीते 10 जुलाई की दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच राजन ने उसे मॉल के ऊपर वाले तल्ले पर रखे फ्रिज से पानी लाने को भेजा। उसके ऊपर जाने के बाद पीछे से राजन भी वहां पहुंच गया और जबरन पकड़ कर उसे एक कमरे में ले गया। वहां उसने उसके...