मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जगदीशपुर कुशाही गांव स्थित जगजीवन बाबू चौक पर 24 जुलाई की रात पान दुकानदार राजेश साह को गोली मारने में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित मोतीपुर निवासी राहुल कुमार उर्फ राहुल राय है। पूछताछ में उसने घटना में संलिप्तता स्वीकार की है। ग्रामीण एसपी राजेश कुमार प्रभाकर ने बताया कि जगजीवन चौक पर कार सवार युवक एक लड़की को जबरन गाड़ी में बैठा रहा था। विरोध करने पर राजेश साह को गोली मार दी थी। एसडीपीओ-1 सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस ने राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...