मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जगजीवन बाबू चौक के समीप शुक्रवार की रात कार सवार बदमाशों की गोली से घायल पान दुकानदार राजेश साह की हालत गंभीर बनी हुई है। उनकी आंत में गोली फंसी गई है। मुजफ्फरपुर शहर स्थित एक निजी नर्सिंग होम से चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया।एसडीपीओ वन सुचित्रा कुमारी, थानेदार संजीव कुमार सिंह ने परिजनों और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा और एक गोली बरामद की है।स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि जगजीवन बाबू चौक पर शुक्रवार की रात एक युवती को कार सवार दो लोग जबरन कार में बैठा रहा था, जिसका राजेश साह ने विरोध किया। यह भी पढ़ें- कार सवार बदमाशों ने दुकानदार गोली मारी इसके बाद कार सवार महमदपुर बलमी चौक की ओर...