Muzaffarpur News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। खेमाईपट्टी राजापुर चौर में पानी भरे गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत हो गई। मृतक सहदुल्लापुर निवासी राजेश्वर राय का 14 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार था। वह शुक्रवार को चौर में बकरी चराने गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। शनिवार की सुबह पानी भरे गड्ढे में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूर्व मुखिया सोहन प्रसाद ने बताया कि किशोर बकरी चराने गया था। उसी दौरान पानी भरे गड्ढे में डूब गया। उन्होंने परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया है। सकरा पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.