मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- Muzaffarpur News: पानापुर। एक संवाददाता । ओपी क्षेत्र के खरिका में रविवार शाम एनएच को 27 पर ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक पानापुर निवासी सुरेश कुमार कांटी में बिजली विभाग में मानव बल के तौर पर कार्यरत था। मौके पर पहुंची ओपी पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया।बताया गया है कि सुरेश काम के बाद कांटी से बाइक से घर पानापुर जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक असंतुलित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पानापुर ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। घटना की जानकारी मिलते...