Muzaffarpur News: पानापुर में तीन महीने से पेयजल आपूर्ति ठप, प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- Muzaffarpur News: पानापुर। मीनापुर प्रखंड की पानापुर पंचायत के वार्ड-8 में तीन महीने से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। पंचायत समिति सदस्य गुड्डू पासवान, सचिन कुमार आदि ने बताया कि नल जल का मोटर खराब रहने से पेयजल आपूर्ति तीन महीने से बंद है। बार-बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। वार्ड में एक भी चापाकल नहीं है, जिस कारण दर्जनों परिवार पेयजल के लिए परेशान हैं। दो दिन के अंदर पेयजल आपूर्ति चालू नहीं हुई तो डीएम के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में जयप्रकाश सहनी आदि थे। इधर, राजीव कुमार ने वार्ड आठ में सुचारू जलापूर्ति को लेकर सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.