Muzaffarpur News: पांच स्कूलों में भवन का विधायक ने किया शिलान्यास
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- Muzaffarpur News: कांटी। विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने रविवार को क्षेत्र के पांच विद्यालयों में अतिरिक्त विद्यालय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि डेढ़ करोड़ की लागत से उच्च माध्यमिक विद्यालय साइन, वीरपुर, सिंगार, बथनाहा उर्दू व असनगर में अतिरिक्त विद्यालय भवन बनेगा। कहा कि अतिरिक्त विद्यालय भवन के निर्माण से विद्यालयों में कक्षाओं की कमी दूर होगी और छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिल सकेगा। मौके पर राजेश पांडेय, विजय पांडेय, इरफान अहमद दिलकश, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शिवेन्द्र ठाकुर, दीपक ठाकुर टुन्ना, रामसागर चौधरी, रूपनारायण साह, कुमोद ओझा, मधुसूदन सिंह, सुरेंद्र सिंह, मोतिउरहमान, विवेक रंजन, प्रिंस ठाकुर, सोनू सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.