मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर को एनएच-22 से सीधे जोड़ने वाली कलमबाग हनुमान मंदिर से खबड़ा तक की सड़क बदहाल है। करीब पांच सौ मीटर के हिस्से में पांच सौ से अधिक गड्ढे हैं। रोजाना दर्जनों बाइक सवार और राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। एक दशक से इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। इसकी लंबाई करीब दो किमी है, लेकिन, इससे एक छोर से दूसरे जाने में 20 मिनट से अधिक का समय लगता है।

सड़क की स्थिति यह सड़क एनएच 22 को शहर और विवि से जोड़ती है। कलमबाग, पंजाबी कॉलोनी, होम फॉर होमलेस और खबड़ा रोड के हजारों छात्र, कर्मचारी और आम लोग इसी रास्ते से आते-जाते हैं। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और खराब हो जाती है। नाला भी कई जगह खुला है। जहां स्लैब है, वह टूटा है। स्थानीय दुकानदार राजू साह ने बताया कि सुबह से शाम...