मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- पंचायत समिति सदस्यों का अनिश्चितकालीन धरना Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान और पंचायत समिति सदस्यों की मांगों को लेकर प्रखंड प्रमुख रेणु देवी के नेतृत्व में गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में पंसस अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। प्रमुख ने कहा कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। धरनार्थियों ने कहा कि पंसस योजना के तहत सदस्यों की अनुशंसा पर कराए गए कार्यों का लंबित भुगतान अविलंब करने, सभी पंचायतों में पंचायत समिति के माध्यम से विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग की गई। राशन कार्ड से वंचित गरीब परिवारों का नाम जल्द जोड़कर उन्हें राशन उपलब्ध कराने की मांग उठाई। साथ ही मड़वन प्रखंड कार्यालय में स्थायी रूप से पदाधिकारियों की पदस्थापना करने...