Muzaffarpur News: पांच दिन में गिरा सात डिग्री सेल्सियस तापमान
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में बुधवार को हुई बूंदाबादी के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आई। एक दिन में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तो पिछले पांच दिनों में सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान में यह गिरावट डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक रही। इस दौरान हवा में नमी की मात्रा काफी अधिक मापी गई। वहीं करीब 5 मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों तक जिले में छिटपुट बारिश की संभावना जताई।
जलवायु की स्थिति पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने कहा कि जिले में मानसून का असर बेहद कमजोर है। इस कारण काफी कम बारिश हो रही है। अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना काफी कम है। हवा में नमी की मात्रा अधिक बनी रह सकती है। गुरुवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.