मुजफ्फरपुर, सितम्बर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने के बाद मंगलवार को सदर से पीएचसी तक की ओपीडी शुरू हो गई। पांच दिन से लौट रहे मरीज सुबह से ही सदर अस्पताल और एमसीएच में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पहुंच गए। मरीजों की भीड़ के कारण कई बार काउंटर पर हंगामा भी हुआ। सुबह 11.15 बजे मॉडल अस्पताल के नर्सिंग काउंटर पर लाइन में आगे बढ़ने को लेकर हंगामा हुआ। इसके बाद सुरक्षा गार्ड ने हंगामे को शांत कराया। ओपीडी में इलाज कराने के अलावा एंटी रेबीज इंजेक्शन लेने के लिए भी मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी के साथ पैथोलॉजी सेंटर पर भी मरीजों की लंबी कतार लगी रही। यह भी पढ़ें- चार दिन बाद खत्म हुई डॉक्टरों की हड़ताल, पांचवें दिन ओपीडी में लौटी रौनक हड़ताल खत्म होने के बाद गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच भी शुरू हो गई। हड़ताल...