मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के पीजी केमेस्ट्री विभाग में टॉपर छात्रों के लिए सोमवार को डॉ. महाचंद्र सिंह मेधा छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई। योजना के तहत विभाग के पांच छात्रों कृति मिलन, रूपा कुमारी, दिवाकर कुमार, राजीव रंजन, परिणिष्ठा को 25-25 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। इस छात्रवृत्ति के लिए 30 लाख रुपये की एफडी बैंक में जमा की गई है। विवि के पीजी रसायनशास्त्र विभाग एवं स्वामी सहजानंद सरस्वती विकास सेवा संस्थान, मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की गई है।

समारोह का आयोजन सोमवार को विश्वविद्यालय रसायनशास्त्र विभाग स्थित प्रो. टी. शर्मा मेमोरियल हॉल में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण समारोह में योजना की औपचारिक शुरुआत हुई।

मुख्य अतिथि के विचार समारोह के म...