मुजफ्फरपुर, अगस्त 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिला बार एसोसिएशन ने पांच दिवंगत अधिवक्ताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए शोकसभा का आयोजन किया। बार लाइब्रेरी हॉल में दोपहर 1.30 बजे से आयोजित शोकसभा की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर उर्फ रामबाबू ठाकुर ने की। इसका संचालन महासचिव सचिदानन्द सिंह ने किया। दिवंगत अधिवक्ताओं में मो. गुलाब रब्बानी, रूबी झा, सुधीर कुमार पाठक, संजय कुमार सिंह और कामता प्रसाद ठाकुर शामिल हैं। शोकसभा में एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बीके लाल और महासचिव उमेश प्रसाद सिंह शामिल थे। शोकसभा में बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विनोद कुमार, जयमंगल प्रसाद, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार ओझा, संयुक्त सचिव सुशील कुमार सिंह, दीपक कुमार, विभूतिनाथ झा, सहायक सचिव भारत भूषण, श्वेता कुमारी, वरीय अधिवक्ता श्याम शंकर प्रसाद ...